हरिद्वार: डेंगू के मामलों में वृद्धि के बाद, डीएम कर्मेंद्र सिंह ने रोशनाबाद मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक की
हरिद्वार में डेंगू के मामले बढ़ने के बाद डीएम कर्मेंद्र सिंह ने आज रोशनाबाद मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक ली और उन्हे डेंगू की रोकथाम के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर डेंगू के बढ़ते प्रकोप को रोकने हेतु निर्देशित किया और कहा कि मौसम के भरोसे बिलकुल भी न रहा जाए। अभी से ही ड्राइव चलाकर दवाओं के छिड़काव किया जाए।