बांसगांव: आमी नदी का जलस्तर बढ़ा, किसानों को मिली राहत: गेहूं की फसल बेहतर होने की उम्मीद जगी, सिंचाई का खर्च भी घटेगा
बांसगांव क्षेत्र से गुजरने वाली आमी नदी का जलस्तर पिछले दिनों हुई तेज बारिश और आंधी के बाद बढ़ गया है। नदी में पानी बढ़ने से परई ताल भी पूरी तरह पानी से भर गया है। ताल के आसपास के कई खेतों में भी पानी पहुंच गया है। इससे पहले, लंबे समय तक नदी का जलस्तर नहीं बढ़ने से किसान चिंतित थे।