लखीसराय: डीएम की अध्यक्षता में मंत्रणा कक्ष में सहयोग शिविर एवं फार्मर रजिस्ट्री को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित जिला मंत्रणा कक्ष के सभागार में बुधवार की पूर्वाह्न 11:45 पर डीएम शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर तथा फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा परिचर्चा की गई।