हरिद्वार: श्यामपुर के गैंडीखाता में एसडीएम अजय वीर सिंह के नेतृत्व में बिना पंजीकरण चल रहे दो मदरसे किए गए सील
गुरुवार शाम 5 बजे करीब श्यामपुर के गैंडीखाता स्थित गुर्जर बस्ती पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम ने अवैध रूप से चल रहे दो मदरसे सील कर दिए। DM कमेंद्र सिंह ने शाम साढ़े 7 बजे जानकारी दी कि इन दोनों मदरसों के रजिस्ट्रेशन नहीं हुए थे और नोटिस का भी कोई जवाब नहीं दिया गया था। SDM अजयवीर सिंह के नेतृत्व में पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम ने दोनों मदरसे सील किए।