हरिद्वार: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हुगली एक्सप्रेस से कटा RPF का जवान, GRP जांच में जुटी
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ऋषिकेश से आई हुगली एक्सप्रेस से कट कर RPF के जवान अरविंद तोमर की मौत हो गई। दर्दनाक मौत के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। 2015 में RPF में बतौर सिपाही भर्ती हुआ जवान हाल ही में वेस्टर्न रेलवे के रतलाम से तबादला होकर यहां आया था। गुरुवार दोपहर 2 बजे रेलवे स्टेशन पहुंची ASP GRP अरुणा भारती ने मौत की जांच के GRP को निर्देश दिए हैं।