हरिद्वार: नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिरछे पुल पर हाथियों का झुंड पहुंचा, वीडियो हुआ वायरल
नजीबाबाद NH पर तिरछे पुल पर अचानक जंगलों से निकल कर हाथियों का झुंड पहुंच गया। NH पर पहुंचे हाथियों के चलते हड़कंप मच गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना बुधवार शाम साढ़े 5 बजे की है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान जंगली हाथियों ने एक बाईक सवार पर भी चार्ज किया, गनीमत रही कि वह बच गया। इस दौरान मौके से वन विभाग नदारद रहा।