हरिद्वार: बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर में भाजपा जिला कार्यालय पर किया प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
हरिद्वार में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के खिलाफ बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोला। गुरुवार को बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को भू माफिया बताते हुए जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला भी फूंका। वहीं जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि ये सस्ती लोकप्रियता है।