हरिद्वार: हरिद्वार तहसील में ऑनलाइन रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों की हड़ताल जारी, रोजाना हो रहा राजस्व का नुकसान
ऑनलाइन रजिस्ट्री के विरोध में हरिद्वार तहसील में वकीलों की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। 11 मार्च से चल रही वकीलों की हड़ताल के चलते यहां रजिस्ट्री का कार्य पूरी तरह से बंद है, जिसके चलते सरकार को रोजाना राजस्व की हानि हो रही है। गुरुवार दोपहर 2 बजे सरकार के विरोध में वकीलों ने प्रदर्शन भी दिया। वकीलों का कहना है कि उनकी हड़ताल जारी रहेगी।