मुरैना-थाना टेंटरा-सबलगढ पुलिस, वन विभाग, राजस्व विभाग एवं एसएएफ के संयुक्त बल के द्वारा ग्राम रायडी में भिन्न-भिन्न स्थानों पर अवैध रूप से भण्डारित 1200 ट्रॉली रेत नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक जिला मुरैना श्री धर्मराज मीना (भापुसे) द्वारा जिले में रेत का अवैध रूप से परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जाकर जिला मुरैना के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को चंबल नदी के अवैध रेत परिवहन / उत्खनन / भण्डारण के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने एवं अवैध रेत परिवहन हेतु प्रयुक्त मार्गों की पहचान कर रास्तों में गढ्ढे खुदवाकर मार्ग अवरूद्ध करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी सबलगढ सुश्री रोशनी कुर्मी के मार्गदर्शन में थाना टेंटरा, थाना सबलगढ की संयुक्त पुलिस टीम, राजस्व विभाग, वन विभाग एवं एसएएफ के संयुक्त बल द्वारा दिनांक 15.11.2026 को थाना टेंटरा क्षेत्रांतर्गत रायड़ी गांव में भिन्न-भिन्न स्थानों पर अवैध रूप से भण्डारित किए गए लगभग 1200 ट्रॉली रेत का नष्टीकरण किया गया।
दिनांक 15.11.26 को पुलिस, वन विभाग एवं एसएएफ की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुए मय दल-बल की उपस्थिति में स्थान रायडी गांव में पहुंचकर देखा तो वहां पर करीबन 1200 ट्रॉली रेत अवैध रूप से भण्डारित पाया गया, तदोपरांत थाना टेंटरा-थाना सबलगढ पुलिस, राजस्व विभाग, एसएएफ एवं वन विभाग के संयुक्त बल द्वारा उक्त अवैध रूप से भण्डारित किए गए करीबन 1200 ट्रॉली (2400 घनमीटर) रेत कीमती करीबन ₹26.40 लाख को 03 जेसीबी के माध्यम से मिट्टी में मिलाकर नष्ट किया गया।
सराहनीय योगदानः- उक्त कार्यवाही में एसडीओपी सबलगढ सुश्री रोशनी कुर्मी, निरीक्षक पंकज मुदगल थाना प्रभारी सबलगढ, उनि. हिमांशू यादव थाना प्रभारी टेंटरा मय हमराह बल 15, नायब तहसीलदार राजेन्द्र मौय मय पटवारीगण एवं वन विभाग के एसडीओ श्री संदीप रावत, रेंजर श्री सोमेश शर्मा मय 10 अधिकारी/कर्मचारी एवं एसएएफ के 05 अधिकारी / कर्मचारियों से सहित कुल 35 से अधिक अधिकारी / कर्मचारियों का योगदान रहा है।
Morena, Morena | Nov 16, 2026