सबलगढ़ में कांग्रेस की अंदरूनी नाराजगी आई सामने, पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाह के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी के सामने किया विरोध प्रदर्शन
सबलगढ़। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के सामने सबलगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सबलगढ़ से कांग्रेस के पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाह को लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की मौजूदगी में हुए इस प्रदर्शन से कांग्रेस की स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई। कार्यकर्ताओं के विरोध ने संगठन के भीतर चल रही नाराजगी को सार्वजनिक रूप से सामने ला दिया।
अब देखना होगा कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व कार्यकर्ताओं की इस नाराजगी को कितनी गंभीरता से लेता है और इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।
Morena, Morena | Nov 15, 2026