Public App Logo
Profile Picture

चम्बल सूत्र

@chambalsutra.news
7707Followers
69Following
Video 0
Video 1
Video 2
*एसआईआर के बाद छूटे मतदाताओं एवं युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान*

*जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 8 एवं 9 अक्टूबर को लगेंगे विशेष शिविर*

*बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे पात्र मतदाताओं की पहचान, फॉर्म-6 भरवाकर नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी सुनिश्चित*

मुरैना, 07 अक्टूबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 8 एवं 9 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पूर्व एवं वर्तमान मतदाता सूची का मिलान कर ऐसे मतदाताओं की पहचान करेंगे, जिनके नाम पूर्व की सूची में दर्ज थे, लेकिन वर्तमान मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं। ऐसे मतदाताओं से घर-घर संपर्क कर उनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही, पहली बार मतदान के लिए पात्र युवाओं एवं अन्य पात्र नागरिकों की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाएगी।

पात्र पाए जाने वाले नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे। बीएलओ द्वारा संपर्क किए गए मतदाताओं तथा प्राप्त आवेदनों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में दर्ज कर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) को उपलब्ध कराई जाएगी। प्राप्त आवेदनों एवं सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विशेष अभियान के तहत मतदान केन्द्रों पर शिविर आयोजित करने के साथ ही रैन बसेरों, श्रमिक बस्तियों तथा बेघर एवं वंचित वर्ग के पात्र नागरिकों तक भी पहुंच बनाई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा तैयार सूचियां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ भी साझा की जाएंगी। अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शैक्षणिक संस्थानों, जनसंपर्क गतिविधियों, मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों एवं सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करें। जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 8 एवं 9 अक्टूबर को आयोजित विशेष शिविरों का लाभ उठाकर पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Video 4
Video 5
Video 6
Video 7
Video 8
Video 9
Video 10
हड़बांसी गांव की पुलिया के पास नहर में दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में युवक का शव बरामद

*मुरैना के बागचीनी थाना क्षेत्र में हड़बांसी गांव की पुलिया के पास नहर में एक दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो मिली, जिसके भीतर धारा पचौरी (लगभग 40 वर्ष) का शव बरामद हुआ। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे चोट लगने से मौत मान रही है। मृतक के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस गैंगवार और अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।*
एसआईआर के बाद छूटे मतदाताओं एवं युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान

जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को लगेंगे विशेष शिविर

बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे पात्र मतदाताओं की पहचान, फॉर्म-6 भरवाकर नाम जुड़वाने की प्रक्रिया होगी सुनिश्चित

मुरैना, 06 अक्टूबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पूर्व की मतदाता सूची और वर्तमान मतदाता सूची का मिलान कर ऐसे मतदाताओं की पहचान करेंगे, जिनके नाम पूर्व की सूची में दर्ज थे, लेकिन वर्तमान मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं। ऐसे मतदाताओं से घर-घर संपर्क कर उनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही पहली बार मतदान के लिए पात्र युवाओं तथा अन्य पात्र नागरिकों की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाएगी।

पात्र पाए जाने वाले नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे। बीएलओ द्वारा संपर्क किए गए मतदाताओं की जानकारी तथा भरे गए आवेदनों का विवरण निर्धारित सूची में दर्ज कर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) को उपलब्ध कराया जाएगा। प्राप्त आवेदनों एवं सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विशेष अभियान के तहत मतदान केन्द्रों पर शिविर आयोजित करने के साथ ही रैन बसेरों, श्रमिक बस्तियों तथा बेघर एवं वंचित वर्ग के पात्र नागरिकों तक भी पहुंच बनाई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा तैयार सूचियां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ भी साझा की जाएंगी।

अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शैक्षणिक संस्थानों, जनसंपर्क गतिविधियों, मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों तथा सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करें। जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर आयोजित होने वाले विशेष शिविरों का लाभ उठाकर पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
साइबर सुरक्षा एडवायजरी

मुरैना पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता संदेश जारी किया गया है क्या है पूरी खबर पढ़ें... 

*व्हाट्सएप पर आई ZIP / EXE / DLL फाइल से सावधान रहें*
'इनवॉइस', 'व्यू डिटेल्स' या 'डॉक्यूमेंट' के नाम पर भेजी गई फाइल मालवेयर हो सकती है। इसे खोलने पर आपका सिस्टम, डेटा और व्हाट्सएप वेब जोखिम में पड़ सकता है।

*1. ठगी कैसे होती है?*
- साइबर अपराधी ZIP फाइल या संदिग्ध लिंक भेजते हैं।
- फाइल के अंदर.EXE,.DLL या अन्य हानिकारक फाइल हो सकती है।
- फाइल चलाते ही सिस्टम या ब्राउज़र पर अनधिकृत नियंत्रण पाने का प्रयास होता है।
- इसके बाद आपके नाम से ठगी वाले संदेश भेजे जा सकते हैं।

*2. क्या करें?*
- फाइल एक्सटेंशन अवश्य जांचें।
- भेजने वाले से फोन पर पुष्टि करें।
- केवल अधिकृत स्रोत से ही डाउनलोड करें।
- व्हाट्सएप के लिंक्ड डिवाइसेस नियमित जांचें।

*3. क्या न करें?*
- अज्ञात ZIP / EXE / DLL / APK फाइल न खोलें।
- OTP, पासवर्ड, UPI PIN या बैंक जानकारी साझा न करें।
- किसी के कहने पर रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल न करें।
- जल्दबाजी में लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें।

*4. यदि फाइल खुल जाए तो*
- तुरंत इंटरनेट बंद करें।
- व्हाट्सएप वेब / लिंक्ड डिवाइसेस से लॉगआउट करें।
- जरूरी पासवर्ड बदलें।
- पूरा एंटीवायरस स्कैन कराएं।
- जरूरत पड़ने पर 1930 पर शिकायत करें।

राष्ट्रीय हेल्पलाइन: 1930 
वेबसाइट: http://cybercrime.gov.in
Video 14
Video 15
Video 16
Video 17
Video 18
Video 19
Video 20
Video 21
Video 22
Video 23
Video 24