मुरैना में अवैध हथियार के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बड़ोखर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास से सीता उर्फ सतेन्द्र तोमर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।