कुंडा: मानिकपुर थाना पुलिस ने अली नगर से हत्या के प्रयास के 5 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 2 बांस के डंडे बरामद
थाना मानिकपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह 11 बजे अली नगर से पुरानी रंजिश के चलते मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित 5 अभियुक्तों (हरिचन्द, वीरेन्द्र कुमार सरोज, प्रिन्स सरोज, सितारा देवी और मीना देवी) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 2 बाँस के डंडे भी बरामद किए हैं।