परैया: परैया बाजार में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, गुरुआ विधायक ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र दिए
Paraiya, Gaya | Sep 28, 2026 परैया स्थित देवी मंडप में सोमवार सुबह से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में युवा नेता गीतेश दांगी ने गुरुआ विधायक डॉ उपेंद्र प्रसाद, BDO मीरा कुमारी, बीस सूत्री अध्यक्ष संजय कु सहित अन्य अतिथि को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इसके बाद संध्या तक चले शिविर के रक्तवीर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।