परैया के कई गांव में विकास कार्यों का उद्घाटन बुधवार दोपहर किया गया। जिला परिषद द्वारा द्वारा षष्टम वित अंतर्गत लगभग 20 लाख की लागत से पूनाकला में नाली निर्माण, मंगरावा पंचायत के कोइरी बिगहा टोला में पीसीसी एवं नाली, बगाही पंचायत के हरिदासपुर में सामुदायिक भवन का मरम्मती व नेउरिया में नाली निर्माण का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सरिता कुमारी ने किया।