परैया: अशोक उच्च विद्यालय के खेल मैदान में डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर देखने जुटी भीड़, जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
Paraiya, Gaya | Feb 15, 2026 परैया प्रखंड मुख्यालय स्थित अशोक उच्च विद्यालय खेल मैदान में रविवार दोपहर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर उतरा। जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं डिप्टी सीएम को बिहार पुलिस बल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद उपस्थित एनडीए के नेता और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र से डिप्टी सीएम को सम्मानित किया।