उत्तरी बाजार में शुक्रवार को मां अनंता देवी मंदिर का 10वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर पूजा पाठ के बाद भव्य भंडारा का आयोजन संध्या में हुआ। परैया बाजार, उतरी बाजार व रामडीह के ग्रामीणों के अलावा परैया टिकारी सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। बाजार के युवक कृष्णा प्रसाद, धीरज, दिनेश आदि ने अनुष्ठान का संचालन किया।