परैया के ईश्वरपुर निवासी किसान की 7 कट्ठा धान की फसल नाली के गंदे पानी से बर्बाद हो गई। जिसको लेकर पीड़ित किसान ने जनता दरबार में अधिकारी से गुहार लगाई गई। समस्या के समाधान के लिए किसान मोहन पासवान ने बताया है कि पूरे गांव के नाली का पानी उसके खेत में गिर रहा है। जिसके के कारण धान की फसल खेत में ही सड़कर बर्बाद हो गई। किसान के साल भर की जीविका पर संकट है।