पटियाली: सिढपुरा क्षेत्र के ग्राम नगला परसी में सांप के काटने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कासगंज के सिढपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला परसी में रविवार रात सांप के काटने से तीन वर्षीय मासूम उमाकांत की मौत हो गई। गांव निवासी अशर्फीलाल का बेटा उमाकांत घर पर खेल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ की अंगुली में काट लिया। परिजन उसे तत्काल निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।