बहन के आशिक का चमड़े के बेल्ट से भाई ने उतारा इश्क का भूत बहन को भी कूटा: ट्यूशन के बहाने OYO पहुंची थी युवती,,,
महोबा। कोतवाली क्षेत्र में ट्यूशन जाने का बहाना बनाकर OYO होटल पहुंची एक युवती और उसके कथित प्रेमी को परिजनों द्वारा पकड़ने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि युवती घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर निकली थी। संदेह होने पर उसके भाई ने शिक्षक को फोन कर पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। शिक्षक ने बताया कि युवती करीब एक सप्ताह से ट्यूशन नहीं आ रही है। इसके बाद भाई ने अपने दोस्तों के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान उन्हें युवती के कोतवाली क्षेत्र स्थित एक OYO होटल में होने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंचकर भाई ने युवती को उसके कथित प्रेमी के साथ पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद युवक की बेल्ट से पिटाई की गई और युवती के साथ भी मारपीट की गई। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है घटना महोबा कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
#ViratVasundhara #viralreels #viralpost #trading #highlights #facebookviral
Madhya Pradesh, India | Sep 4, 2026