शाहपुर: प्रेम प्रसंग में पति की हत्या का आरोप, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर गला दबाकर की हत्या, शव गड्ढे में दफनाया
Shahpur, Betul | Nov 23, 2026 शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खापा में प्रेम प्रसंग के चलते पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति संदीप यादव (36) की गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को केसला थाना क्षेत्र के प्रूफ रेंज इलाके में नाले के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया।