चरखी दादरी: चरखी दादरी में 20 नवंबर की हमले में घायल मनोज की मौत के बाद गांव में हंगामा
चरखी दादरी के गांव महराणा में भैंस के गोबर को लेकर विवाद में हुई मारपीट में घायल 37 वर्षीय मनोज की सोमवार को पीजीआइ में मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने दादरी-सेहलंगा रोड पर 18 घंटे तक जाम लगाया। बाद में बाढड़ा विधायक के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ। पुलिस ने आरोपितों की तीन दिन में गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।