झालरापाटन: झालावाड़ वार्ड 13 की मतगणना पर सवाल, कांग्रेस ने आरोप लगाया- 322 वोट से जीत के बाद बदला परिणाम; उच्चस्तरीय जांच की मांग
कांग्रेस सोमवार सुबह 11 बजे मिनी सचिवालय के सामने धरना देगी। पार्टी ने झालावाड़ जिला परिषद के वार्ड-13 की मतगणना और जिला प्रशासन व निर्वाचन अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा नागर 322 वोटो से चुनाव जीत गई थी लेकिन बाद में उसे 84 वोटो से हरा दिया।