बखरी: बखरी थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
बखरी थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे पर पुलिस के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया की विधि व्यवस्था और दुर्घटना सहित अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।