बखरी: बखरी अनुमंडल अस्पताल का शिलान्यास 22 फरवरी को करेंगे स्वास्थ्य मंत्री, गन्ना उद्योग मंत्री ने जताया आभार
22 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के द्वारा बखरी अनुमंडल अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गन्ना उद्योग मंत्री सह विधायक संजय पासवान भी शरीक होंगे। इस कार्यक्रम की घोषणा होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।