बखरी: परिहारा: पुलिस ने एक वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार, हिरासत में लेकर भेजा कोर्ट
परिहारा से पुलिस ने एक वांछित को गिरफ्तार कर गुरुवार को हिरासत में लेकर कोर्ट भेज दिया है। एसडीपीओ बखरी कुंदन कुमार ने बताया कि परिहारा थाना कांड संख्या 8/26 के आर्म्स एक्ट के नामजद सुशील कुमार सिंह को गिरफ्तारी के बाद उसे हिरासत में लेकर कोर्ट भेज दिया गया है।