लालगंज: गुर्गी वन चौकी परिसर में लगा सरकारी हैंड पंप बिना चलाए ही लगातार दे रहा पानी, अनोखे नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हलिया वन रेंज के गुर्गी वन चौकी परिसर में लगा सरकारी हैंड पंप इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। हैंड पंप को बिना चलाएं लगातार पानी निकल रहा है। इस अनोखे नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बुधवार दोपहर बाद 2:00 बजे बताया कि जमीन के नीचे पानी का दबाव बढ़ने से हैंडपंप बिना चलाएं ही पानी बाहर निकल रहा है।