नोएडा : सेक्टर-100, सेंचुरियन पार्क सोसाइटी में महिला की गार्ड्स से बदसलूकी का वीडियो वायरल
नोएडा के सेक्टर-100 स्थित सेंचुरियन पार्क अपार्टमेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला सोसाइटी के मेन गेट पर सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ बदसलूकी और धमकी भरे अंदाज में बात करती दिख रही है।
वीडियो में महिला फ्लैट नंबर का हवाला देते हुए गार्ड्स को धमकाती हुई नजर आ रही है। आरोप है कि महिला ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड्स के साथ अभद्र और जातिसूचक टिप्पणी भी की।
वीडियो वायरल होने के बाद सोसाइटी के लोगों में नाराजगी है।
नोट : वीडियो में अत्यधिक अभद्र भाषा होने के कारण ऑडियो म्यूट किया गया है।
#Noida #CenturionPark #ViralVideo #NoidaNews
---