आगरा SD लवानिया होटल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी
आगरा। ग्वालियर रोड स्थित एसडी लवानिया होम स्टे एंड रेस्टोरेंट में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल के बाहर भीड़ जमा हो गई और पुलिस ने कमरे को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि युवक इरादतनगर क्षेत्र के सिकंदरपुर का रहने वाला था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने होटल स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी।
#Agra #AgraBreaking #GwaliorRoad #Hotel #DDMNews