मेरठ: 1.35 लाख रुपये रिश्वत लेते पराग डेयरी की प्राचार्या रंगे हाथों गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं
मेरठ। गगोल रोड स्थित पराग डेयरी प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्या वंदना सिंह को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन टीम) ने 1.35 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्राचार्या ने संस्थान की कैंटीन के बकाया बिल पास कराने के एवज में यह रिश्वत मांगी थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी प्राचार्या को विधिक कार्रवाई हेतु थाना परतापुर लेकर पहुंची, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत आरोपी प्राचार्या को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
#MeerutNews #AntiCorruption #ParagDairy #MeerutPolice #UPNews #BreakingNews