नईसराय: नई सराय थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में काली माता की प्रतिमा उखाड़ी, 2 असामाजिक तत्व गिरफ्तार
भैंसा गांव की आदिवासी बस्ती स्थित कालीमाता मंदिर से माता की मूर्ति उखाड़कर फेंकने का मामला सामने आया है। मंगलवार की सुबह 10बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर नई सराय थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मसिंह केवट और गुड्डा केवट को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में बिक रही अवैध शराब का मामला भी उठाया