BAGHPAT DESK :भैया दूज के त्योहार पर बागपत में सड़कों पर वाहनों की भीड़ देखने को मिली। बहनों के घर पहुंचे भाई जब त्योहार मनाकर वापस लौटे, तो प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात का दबाव बढ़ गया।
ऐसे में राष्ट्रीय वंदना चौक पर ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिसकर्मियों ने चारों ओर से आने वाले वाहनों को बारी-बारी से निकलवाया और यातायात व्यवस्था संभाली।
त्योहार के दौरान पुलिसकर्मी लगातार वाहन चालकों को दिशा-निर्देश देते रहे, ताकि जाम की स्थिति न बने और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
भैया दूज पर सड़कों पर बढ़ी भीड़ के बीच ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी से यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में मदद मिली।
Baghpat, Bagpat | Nov 12, 2026