सहजनवा: पट्टी धर्मदास प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक से मारपीट, जांच के लिए पहुंचे बीईओ; प्रधानाध्यापिका को हटाने की उठाई गई मांग
गोरखपुर मे पाली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पट्टी धर्मदास में शिक्षक के साथ मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कुंवर विक्रम पांडेय विद्यालय पहुंचे और पूरे प्रकरण की गहन जांच की। उन्होंने घायल शिक्षक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से अलग-अलग बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाई।