सिमडेगा: जिले में खुदरा उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती एवं उत्पाद परामर्शदातृ समिति की बैठक हुई
सिमडेगा: झारखंड राज्य की नई उत्पाद नीति 2025 के तहत जिले में खुदरा उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती एवं उत्पाद परामर्शदातृ समिति की बैठक उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को 5 बजे संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले में संचालित खुदरा उत्पाद दुकानों की स्थिति एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।