सिमडेगा: समाहरणालय सिमडेगा में उपायुक्त का जनता दरबार लगा, 22 मामलों की हुई सुनवाई
सिमडेगा। समाहरणालय परिसर में गुरुवार को उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं।जनता दरबार में अनाथ बच्चों को सहायता राशि, अबुआ आवास योजना की समस्याएं, जाति प्रमाण पत्र निर्गत में आ रही परेशानी, सड़क निर्माण, सहित कई मामले आए