सिमडेगा: समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश, बीज वितरण व मधुमक्खी पालन योजना में लाएं तेजी
सिमडेगा समाहरणालय में गुरुवार को 2 बजे उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, आत्मा एवं पौधा संरक्षण विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में खरीफ व रबी फसलों के बीज वितरण की प्रगति, केसीसी योजना के तहत किसानों को जोड़ने और मधुमक्खी पालन योजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ज़ोर दिया गया।