सिमडेगा: वीर शहीद थॉमस सोरेन फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर कमिटी ने उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट
सिमडेगा। वीर शहीद थॉमस सोरेन अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर गुरुवार को 3 बजे टूर्नामेंट कमिटी के पदाधिकारियों ने उपायुक्त कंचन सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।कमिटी ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 27 जुलाई से प्रस्तावित है। इस पर उपायुक्त ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए खेल को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की बात कही