कराहल में एसडीएम एवं एसडीओपी ने आतिशबाजी दुकानों का किया निरीक्षण
दीपावली के दृष्टिगत बाजार का भ्रमण भी किया
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत आज एसडीएम कराहल श्री विजय शाक्य एवं एसडीओपी श्री अवनीत शर्मा द्वारा कराहल स्थित पटाखा बाजार में संचालित अस्थायी आतिशबाजी दुकानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा मानकों का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों के बीच निर्धारित दूरी, अग्निशमन व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी अन्य आवश्यक प्रावधानों का जायजा लिया गया।
इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था के क्रम में मुख्य बाजार कराहल में भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
4 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Nov 7, 2026