जिला जेल में राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत सेमीनार का आयोजन
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शनमें जिला जेल श्योपुर में बंदियों के मानसिक एवं शारीरिक विकास-सुरक्षा हेतु तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत दन्त परीक्षण एवं राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य जागरूकता पर सेमीनार का आयोजन किया गया।
उक्त सेमीनार में 80 बंदियों ने सहभागिता की तथा उन्हें दांतों में होने वाली विभिन्न बीमारियों उनसे बचाव एवं दांतों की नियमित साफ-सफाई के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बंदियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई गई, कई बंदियों ने जेल से छूटने के बाद कभी नशा न करने की बात बताई। नशे से ग्रसित बंदियों के लिए तम्बाकू निरोधक दवाईयां जेल डिस्पेसरी को उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर चिकित्सको द्वारा बंदियों का दंत परीक्षण किया गया।
इस कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, जेल चिकित्सक डॉ. संजय जैन, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. प्रदीप शर्मा, एमटीडब्ल्यू डॉ राधिका मित्तल एवं श्री ललित शर्मा उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur