2 लाख 60 हजार मत्स्य बीज का संचयन
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में नदीय समृद्धि योजना अंतर्गत जिले की विभिन्न नदियों में 2 लाख 60 हजार मत्स्य बीज का संचयन किया गया है।
सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री नीरज शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित नदीय समृद्धि योजना अंतर्गत नदियों में परिस्थितिकीय संतुलन को बनाए रखने एवं मत्स्य उत्पादन में सतत भूमिका बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में उपलब्ध शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र से नदियों की वहिनीयता को संरक्षित रखने के लिए उन्नत प्रजाति के 100 - 125 मिली मीटर साइज के फिंगर्लिंग अथवा मत्स्य अंकगुलिकाओं का संचयन किए जाने का प्रावधान है।
इस योजना अंतर्गत संचालनालय मत्स्य उद्योग मध्य प्रदेश भोपाल के अनुमोदित कार्यक्रम अनुसार उप संचालक मत्स्योद्योग ग्वालियर एवं चंबल संभाग की उपस्थिति में कूनो, सीप एवं अमराल नदी के 07 गहरे दहों में मत्स्य बीज का संचयन किया गया है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur