ग्राम दांतरदाकलां में पराली मुक्त अभियान अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में पराली मुक्त अभियान के तहत श्यो्पुर तहसील के ग्राम दांतरदाकलां में पराली जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों द्वारा पराली नही जलाने की शपथ ली गई।
इस दौरान उप संचालक कृषि श्री आरके सिंह द्वारा कृषकों से चर्चा की गई और बताया गया कि पराली जलाने से भूमि धीरे-धीरे बंजर होने लगती है और भूमि को नुकसान पहुंचता है। पराली जलाने से मानव स्वाथ्य्ा के साथ-साथ पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री श्यामबाबू खरे ने कृषकों को पराली नही जलाने एवं उसका खेतों में अथवा खेतों के बाहर कृषि यंत्रों के माध्यम से उचित प्रबंधन करने की समझाईश दी गई। कृषकों को बताया कि पराली जलाने से मृदा में उपलब्धं मित्र कीट एवं सूक्ष्म जीवाणु नष्ट हो जाते है, जिसके कारण मिट्टी कठोर एवं उसकी उर्वरा शक्ति कमजोर होने लगती है।
नायब तहसीलदार मानपुर श्री टीएस लकडा द्वारा कृषकों को कृषि यंत्रों के माध्यम से पराली का उचित प्रबंधन करने एवं कंबाईन हार्वेस्ट्ररों में स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम लगवाकर ही फसल की कटाई करने की सलाह दी। कृषि विस्तार अधिकारी श्री सुरेश कुमार बंसल द्वारा किसानों को कृषि यंत्रों के उपयोग के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया और बताया कि किसान भाई जहां काली मिट्टी है, वहां पर बेलर, हैरेक, स्लेशर, स्ट्रा रीपर, मल्चर, जीरोटिल सीड ड्रिल का उपयोग करें और जहां पर पीली, दुमट मिट्टी है, वहां पर हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, रोटावेटर आदि का उपयोग करके पराली प्रबंधन कर सकते है।
पटवारी श्री रामजीलाल सगर द्वारा कृषकों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की विधियों के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई और फसलों में अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी। दांतरदा पंचायत के उप सरपंच श्री गिर्राज सिंह गुर्जर ने भी कृषकों से पराली नही जलाने की अपील की। कार्यक्रम में पराली मुक्त अभियान अंतर्गत श्री विजय सिंह मीणा निवासी बनवाडा एवं श्री गोपाल जाट निवासी बिचपुरी को कृषक मित्र बनाया गया, जो पराली प्रबंधन में किसानों की सहायता करेंगे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur