कराहल में मावा बर्फी, पनीर एवं घी के लिये सैम्पल
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सतत् रूप से खाद्य पदार्थो की जांच एवं सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज एसडीएम कराहल श्री विजय शाक्य के नेतृत्व में फूड सेफ्टी की टीम द्वारा कराहल में मावा बर्फी, पनीर एवं घी के सैम्पल लिये गये।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि कराहल में आज एक मिष्ठान भण्डर सहित दूध डेयरी से लीगल सैम्पल लिये गये है, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पिपरोनिया मिष्ठान भण्डार से मावा बर्फी एवं श्री बालाजी दूध डेयरी से पनीर, घी के लीगल सैम्पल लेने की कार्यवाही की गई है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
2 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Nov 6, 2026