पोलायकलां: अकोदिया दामोदर धाम में बाबा बर्फानी और 84 महादेव का अभिषेक, महिलाओं ने नगर की सुख-शांति की कामना
अकोदिया दामोदर धाम मंदिर में भी बुधवार को दोपहर 1 बजे श्रावण मास के अवसर पर महिलाओं ने पांच प्रकार के अभिषेक किए। लड्डू गोपाल, 12 ज्योतिर्लिंग, पार्थिव शिवलिंग, बाबा बर्फानी और 84 महादेव का विधि-विधान से पूजन हुआ। महिलाओं ने घरों में तैयार 84 महादेव के शिवलिंग लाकर अभिषेक किया। पुजारी विष्णु प्रसाद शर्मा ने मंत्रोच्चार कराया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।