सारठ: पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने चितरा कोलियरी मजदूरों संग बैठक की, प्रबंधन को मनमानी न करने की सीधी चेतावनी दी
पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने सोमवार शाम 5 बजे चितरा कोलियरी के कैजुअल/अड़खा मजदूर, ट्रक व डंपर मालिक/चालक आदि संग बैठक करके कोलियरी प्रबंधन को मनमानी नहीं करने की सीधी चेतावनी दी। दो टूक कहा कि कोलियरी से हजारों लोगों की रोजी-रोटी चलती है, ऐसे में प्रबंधन कैजुअल मजदूरों से कोयला लोड व ट्रक से ढुलाई कराए। स्थानीय लोगों का रोजगार छीना गया तो ईंट से ईंट बजा देंगे