इमामगंज: प्राथमिक विद्यालय पथरा-2 की प्रधानाध्यापिका पर गबन और बच्चों से मजदूरी कराने का आरोप
Imamganj, Gaya | May 4, 2026 बिहार के गया जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत नगवां ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पथरा-2 में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरोज कुमारी पर स्थानीय ग्रामीणों ने करीब 60 हजार रुपये की अवैध निकासी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण बीरेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, बबलू सिंह (अध्यक्ष) और सोनू कुमार सहित अन्य लोगों ने इस मा