इमामगंज प्रखण्ड के ग्राम पंचायत मंझौली के पोखरी निवासी सोशल मीडिया पत्रकार राहत खान की सोमवार सुबह करीब 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, राहत खान पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी के साथ लंबे