समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:- 1413,
दिनांक:- 19/09/2026
==================
उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जागरूकता हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन:-
उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के जागरूकता हेतु शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), खुश्कीबाग, पूर्णिया में जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम निदेशक, RSETI के द्वारा सभी आगंतुकों एवं प्रशिक्षणार्थीयों का स्वागत करते हुए महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया मो०अफ्फान से प्रशिक्षण उपरांत उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से प्रशिक्षणार्थीयों कैसे लाभान्वित होकर अपना स्वयं का उद्योग स्थापित कर सकते है के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने हेतु अनुरोध किया गया।
महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया के द्वारा उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थीयों से उनके द्वारा प्राप्त किये जा रहे प्रशिक्षण / व्यवसाय से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई, तदोपरांत उनके द्वारा उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी यथा योजना से मिलने वाले लाभ, पात्रता, आवेदन एवं चयन की प्रक्रिया आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME): महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र जैसे- मखाना प्रसंस्करण, आटा/दाल/तेल/मशाला उद्योग, बेकरी उत्पाद, नमकीन भुजिया उत्पाद, पशु आहार आदि अन्य खाद्य पदार्थ से संबंधित स्वयं का उद्योग लगाने या पूर्व से स्थापित इकाई का विस्तार करने हेतु जिले के इच्छुक उद्यमी / किसान / युवा आवेदन कर बैंक के माध्यम से टर्म लोन पर 35% अनुदानित दर पर ऋण प्राप्त कर इकाई स्थापित कर सकते है, जिसमें 10% उद्यमी को अपना अंशदान करना होता है।
उक्त योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक उद्यमी जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया में आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक, मशीन कोटेशन, मोबाइल संख्या एवं ईमेल आई०डी०, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र आदि के साथ आकर अपना आवेदन योजनान्तर्गत करवा सकते है अथवा योजना के पोर्टल https://pmfme.mofpi.gov.in/ पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP): कार्यशाला में महाप्रबंधक द्वारा यह भी बताया गया कि खाद्य प्रसंस्करण के अलावे अन्य विनिर्माण (Manufacturing) एवं सेवा (Service) के क्षेत्र में भी स्वंय का नया उद्योग स्थापित करने हेतु प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्
11 views | Purnia, Bihar | Sep 19, 2026