Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
dipeshdeepu001
बेलौरी,श्रीराम टोला में तीन साल के मासूम के साथ दरिंदगी,आरोपी युवक गिरफ्तार
Purnia East, Purnia
| Sep 19, 2026
MORE NEWS
पूर्णिया-कोशी सीमांचल में पहली बार! जमीन आपकी, घर बनाएगा कोई और—वो भी आपकी पसंद का... #Purnea #Purnia #PurneaNews #KosiSeemanchal #Seemanchal #BiharNews #PurneaBusiness #HomeConstruction #DreamHome #HouseConstruction #PurneaCentralNews #ViralNews
Purnia East, Purnia | Sep 20, 2026
लव मैरेज के बाद पिता ने किया जीते जी अंतिम संस्कार,अब कैमरे के सामने आई रिया गोस्वामी
Purnia East, Purnia | Sep 20, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, विज्ञप्ति संख्या: 1414, दिनांक: 19 सितंबर 2026, ================== बायसी अनुमंडल में अवैध निजी नर्सिंग होम, क्लीनिक एवं पैथोलॉजी लैब पर प्रशासन का बड़ी कार्रवाई;- औचक जांच के दौरान अवैध संस्थान सील:- जिलाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देशानुसार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं अवैध रूप से संचालित चिकित्सा संस्थानों पर नकेल कसने के उद्देश्य से शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) बायसी, श्री अभिषेक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम द्वारा बायसी अनुमंडल क्षेत्र में व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जांच टीम में ड्रग इंस्पेक्टर, एमओआईसी बायसी तथा पीओ मनरेगा मुख्य रूप से शामिल थे। अभियान के दौरान अनुमंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न मेडिसिन दुकानों, निजी नर्सिंग होम, क्लीनिकों एवं पैथोलॉजी लैबों की गहन जांच की गई। जांच के क्रम में कई ऐसे निजी नर्सिंग होम, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब पाए गए जो बिना किसी वैध कागजात, निबंधन और मानकों का उल्लंघन कर अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी-सह-पीओ मनरेगा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसे सभी अवैध रूप से चल रहे निजी नर्सिंग होम, क्लीनिकों एवं पैथोलॉजी लैबों को मौके पर ही सील कर दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी बायसी, श्री अभिषेक रंजन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि आम जनता के स्वास्थ्य और जान-माल के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से संचालित निजी नर्सिंग होम, दवा दुकानों और पैथोलॉजी लैबों के विरुद्ध यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Purnia, Bihar | Sep 19, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:- 1413, दिनांक:- 19/09/2026 ================== उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जागरूकता हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन:- उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के जागरूकता हेतु शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), खुश्कीबाग, पूर्णिया में जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया द्वारा किया गया। सर्वप्रथम निदेशक, RSETI के द्वारा सभी आगंतुकों एवं प्रशिक्षणार्थीयों का स्वागत करते हुए महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया मो०अफ्फान से प्रशिक्षण उपरांत उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से प्रशिक्षणार्थीयों कैसे लाभान्वित होकर अपना स्वयं का उद्योग स्थापित कर सकते है के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने हेतु अनुरोध किया गया। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया के द्वारा उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थीयों से उनके द्वारा प्राप्त किये जा रहे प्रशिक्षण / व्यवसाय से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई, तदोपरांत उनके द्वारा उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी यथा योजना से मिलने वाले लाभ, पात्रता, आवेदन एवं चयन की प्रक्रिया आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME): महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र जैसे- मखाना प्रसंस्करण, आटा/दाल/तेल/मशाला उद्योग, बेकरी उत्पाद, नमकीन भुजिया उत्पाद, पशु आहार आदि अन्य खाद्य पदार्थ से संबंधित स्वयं का उद्योग लगाने या पूर्व से स्थापित इकाई का विस्तार करने हेतु जिले के इच्छुक उद्यमी / किसान / युवा आवेदन कर बैंक के माध्यम से टर्म लोन पर 35% अनुदानित दर पर ऋण प्राप्त कर इकाई स्थापित कर सकते है, जिसमें 10% उद्यमी को अपना अंशदान करना होता है। उक्त योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक उद्यमी जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया में आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक, मशीन कोटेशन, मोबाइल संख्या एवं ईमेल आई०डी०, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र आदि के साथ आकर अपना आवेदन योजनान्तर्गत करवा सकते है अथवा योजना के पोर्टल https://pmfme.mofpi.gov.in/ पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP): कार्यशाला में महाप्रबंधक द्वारा यह भी बताया गया कि खाद्य प्रसंस्करण के अलावे अन्य विनिर्माण (Manufacturing) एवं सेवा (Service) के क्षेत्र में भी स्वंय का नया उद्योग स्थापित करने हेतु प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्
Purnia, Bihar | Sep 19, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1416, दिनांक: 19 सितंबर 2026 ================== ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित:- "स्रोत पर कचरा पृथक्करण, वैज्ञानिक प्रसंस्करण एवं पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर" भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2026 (Solid Waste Management Rules, 2026) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजनों में स्वच्छता, कचरा पृथक्करण एवं वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 19 सितंबर 2026 को नगर निगम पूर्णिया द्वारा स्थानीय आर्ट गैलरी, पूर्णिया में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की नवीन व्यवस्था, कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण, संग्रहण, वैज्ञानिक प्रसंस्करण, पुनर्चक्रण एवं सुरक्षित निस्तारण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। साथ ही, लैंडफिल पर निर्भरता को कम करने तथा कचरे के अधिकतम पुनर्चक्रण एवं पुनः उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली के प्रभावी अनुपालन के लिए प्रत्येक घर, दुकान, कार्यालय एवं संस्थान से निकलने वाले कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग रखना आवश्यक है। गीले, सूखे एवं अन्य श्रेणी के कचरे का उचित पृथक्करण कर उसका वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण, प्रसंस्करण एवं निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। प्रशिक्षण के माध्यम से उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को नागरिकों के बीच कचरा पृथक्करण, स्वच्छता व्यवहार, जिम्मेदार नागरिक सहभागिता एवं वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक जानकारी एवं व्यवहारिक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रमुख उपस्थिति एवं नेतृत्व: यह कार्यक्रम पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निम्नलिखित गणमान्य लोग उपस्थित थे:-- श्री अनिरुद्ध पांडे – नगर आयुक्त, नगर निगम पूर्णिया, श्रीमती विभा कुमारी – माननीय महापौर, नगर निगम पूर्णिया,श्रीमती पल्लवी गुप्ता माननीय उप महापौर, नगर निगम पूर्णिया,श्री संजय प्रसाद गुप्ता, डॉ. संजय के. गुप्ता,प्रशिक्षण फैसिलिटेटर, नगर निगम पूर्णिया के सभी माननीय पार्षदगण तथा पूर्णिया जिला के विभिन्न नगर निकायों के माननीय मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, पार
Purnia, Bihar | Sep 19, 2026
प्रणव कुमार, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी जा रही है।
Purnia, Bihar | Sep 19, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:1412, दिनांक 19 सितंबर 2026, ================== पूर्णिया में सघन वाहन जांच अभियान:-- नियमों का उल्लंघन करने वालों से ₹2.44 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश के आलोक में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा जिले में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 18 सितंबर 2026 को जिला परिवहन कार्यालय, पूर्णिया की टीम ने जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ा एक्शन:---- अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन स्वामियों एवं चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। नियम उल्लंघन के मामलों में कुल ₹2,44,800 (दो लाख चौवालीस हजार आठ सौ रुपये) का शमन (जुर्माना) वसूल किया गया। टीम द्वारा गहन जांच:- जिला परिवहन पदाधिकारी सोनी कुमारी के कुशल नेतृत्व में गठित जांच टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहनों को रोककर आवश्यक कागजात एवं यातायात नियमों के अनुपालन की गहनता से जांच की गई। इस दौरान मुख्य रूप से:-- दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग,चारपहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट का प्रयोग,वाहनों में ओवरलोडिंग तथा संबंधित यातायात नियमों एवं दस्तावेजों की गहनता से जांच किया गया। जांच टीम में जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, अवर निरीक्षक, मोटरयान निरीक्षक (MVI) तथा प्रवर्तन अवर निरीक्षक मुख्य रूप से शामिल थे। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर कार्रवाई के साथ-साथ जांच टीम द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी सोनी कुमारी द्वारा चालकों से अपील की गई है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा सभी यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें।
Purnia, Bihar | Sep 19, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जन संपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1415, दिनांक: 19 सितंबर 2026, ================== प्रेक्षागृह पूर्णिया में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत जिला स्तरीय विशेष प्रशिक्षण-सह-संवाद कार्यक्रम आयोजित:- श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिलाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में जिले के सभी नगर निकायों के वार्ड सदस्यों के साथ हुआ सीधा संवाद। योजना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को मुफ्त बिजली के साथ-साथ सौर ऊर्जा अपनाने हेतु प्रोत्साहित करना::- जिलाधिकारी। कार्यक्रम के दौरान 36 वार्ड सदस्यों ने अपने आवास पर सोलर पैनल लगाने हेतु स्थल पर ही पूरा किया आवेदन:- जिलाधिकारी, पूर्णिया के निर्देशानुसार स्थानीय प्रेक्षागृह सहआर्ट गैलरी पूर्णिया में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत नए लाभुकों को जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण-सह-संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी पूर्णिया द्वारा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त (DDC) पूर्णिया, नगर आयुक्त पूर्णिया नगर निगम, पूर्णिया नगर निगम की माननीया मेयर श्रीमती विभा कुमारी, माननीया उपमेयर श्रीमती पल्लवी गुप्ता सहित नगर निगम पूर्णिया के सभी वार्ड सदस्य, नगर परिषद कसबा एवं बनमनखी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, तथा नगर पंचायत जानकीनगर, रूपौली, भवानीपुर, धमदाहा, मीरगंज, अमौर एवं बायसी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी वार्ड सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को योजना के तकनीकी पहलुओं, मिलने वाली सब्सिडी, ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम के लाभ तथा ऑनलाइन आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित नगर निकाय प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि जनप्रतिनिधि समाज के केंद्र बिंदु हैं। यदि वे स्वयं अपने घरों में सोलर पैनल लगाकर इस पहल की शुरुआत करेंगे, तो इससे आम जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा और लोग इस योजना को अपनाने के लिए स्वतः प्रेरित होंगे। संवाद कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों के उत्साह का परिणाम रहा कि 36 वार्ड सदस्यों ने मौके पर ही अपने आवासीय परिसर में सोलर पैनल स्थापित कराने हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी नगर निकायों के नागरिकों से अपील की गई है कि वे हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने घरों क
Purnia, Bihar | Sep 19, 2026