समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1416,
दिनांक: 19 सितंबर 2026
==================
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित:-
"स्रोत पर कचरा पृथक्करण, वैज्ञानिक प्रसंस्करण एवं पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर"
भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2026 (Solid Waste Management Rules, 2026) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजनों में स्वच्छता, कचरा पृथक्करण एवं वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 19 सितंबर 2026 को नगर निगम पूर्णिया द्वारा स्थानीय आर्ट गैलरी, पूर्णिया में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की नवीन व्यवस्था, कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण, संग्रहण, वैज्ञानिक प्रसंस्करण, पुनर्चक्रण एवं सुरक्षित निस्तारण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना है।
साथ ही, लैंडफिल पर निर्भरता को कम करने तथा कचरे के अधिकतम पुनर्चक्रण एवं पुनः उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली के प्रभावी अनुपालन के लिए प्रत्येक घर, दुकान, कार्यालय एवं संस्थान से निकलने वाले कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग रखना आवश्यक है।
गीले, सूखे एवं अन्य श्रेणी के कचरे का उचित पृथक्करण कर उसका वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण, प्रसंस्करण एवं निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
प्रशिक्षण के माध्यम से उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को नागरिकों के बीच कचरा पृथक्करण, स्वच्छता व्यवहार, जिम्मेदार नागरिक सहभागिता एवं वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक जानकारी एवं व्यवहारिक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
प्रमुख उपस्थिति एवं नेतृत्व:
यह कार्यक्रम पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में निम्नलिखित गणमान्य लोग उपस्थित थे:--
श्री अनिरुद्ध पांडे – नगर आयुक्त, नगर निगम पूर्णिया,
श्रीमती विभा कुमारी – माननीय महापौर, नगर निगम पूर्णिया,श्रीमती पल्लवी गुप्ता माननीय उप महापौर, नगर निगम पूर्णिया,श्री संजय प्रसाद गुप्ता, डॉ. संजय के. गुप्ता,प्रशिक्षण फैसिलिटेटर,
नगर निगम पूर्णिया के सभी माननीय पार्षदगण तथा पूर्णिया जिला के विभिन्न नगर निकायों के माननीय मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, पार
11 views | Purnia, Bihar | Sep 19, 2026