समाहरणालय पूर्णिया,
जन संपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1415,
दिनांक: 19 सितंबर 2026,
==================
प्रेक्षागृह पूर्णिया में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत जिला स्तरीय विशेष प्रशिक्षण-सह-संवाद कार्यक्रम आयोजित:-
श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिलाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में जिले के सभी नगर निकायों के वार्ड सदस्यों के साथ हुआ सीधा संवाद।
योजना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को मुफ्त बिजली के साथ-साथ सौर ऊर्जा अपनाने हेतु प्रोत्साहित करना::- जिलाधिकारी।
कार्यक्रम के दौरान 36 वार्ड सदस्यों ने अपने आवास पर सोलर पैनल लगाने हेतु स्थल पर ही पूरा किया आवेदन:-
जिलाधिकारी, पूर्णिया के निर्देशानुसार स्थानीय प्रेक्षागृह सहआर्ट गैलरी पूर्णिया में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत नए लाभुकों को जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण-सह-संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी पूर्णिया द्वारा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त (DDC) पूर्णिया, नगर आयुक्त पूर्णिया नगर निगम, पूर्णिया नगर निगम की माननीया मेयर श्रीमती विभा कुमारी, माननीया उपमेयर श्रीमती पल्लवी गुप्ता सहित नगर निगम पूर्णिया के सभी वार्ड सदस्य, नगर परिषद कसबा एवं बनमनखी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, तथा नगर पंचायत जानकीनगर, रूपौली, भवानीपुर, धमदाहा, मीरगंज, अमौर एवं बायसी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी वार्ड सदस्यों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को योजना के तकनीकी पहलुओं, मिलने वाली सब्सिडी, ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम के लाभ तथा ऑनलाइन आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित नगर निकाय प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि जनप्रतिनिधि समाज के केंद्र बिंदु हैं।
यदि वे स्वयं अपने घरों में सोलर पैनल लगाकर इस पहल की शुरुआत करेंगे, तो इससे आम जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा और लोग इस योजना को अपनाने के लिए स्वतः प्रेरित होंगे।
संवाद कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों के उत्साह का परिणाम रहा कि 36 वार्ड सदस्यों ने मौके पर ही अपने आवासीय परिसर में सोलर पैनल स्थापित कराने हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी नगर निकायों के नागरिकों से अपील की गई है कि वे हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने घरों क
7 views | Purnia, Bihar | Sep 19, 2026